Site icon

इंडस्ट्री को आकर्षित करते हैं रेलवे और एयरपोर्ट-उप मुख्यमंत्री शुक्ल

1_A_109.jpg

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने  जबलपुर सर्किट हाउस में पश्चिम मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विंध्य क्षेत्र में रेलवे विस्तार के कार्यों के संबंध में चर्चा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि विंध्य क्षेत्र के लिए रीवा- सिंगरौली, सीधी – सिंगरौली रेल लाइन विकास की लाइफलाइन है। रेलवे और एयरपोर्ट नेटवर्क इंडस्ट्री को आकर्षित करते हैं, इस दिशा में प्रभावी कदम उठायें।

बैठक में रीवा- सिंगरौली, सीधी- सिंगरौली, गोविंदगढ़-सीधी रेललाइन और कटनी- चोपन रेल डबलिंग कार्यों में आ रहे व्यवधानों, भू-अधिग्रहण की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय, डॉ. जितेंद्र जामदार सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Exit mobile version