Site icon

राजनांदगांव : आयुक्त ने सड़क निर्माण में देखी गड़बड़ी, ठेकेदार को नोटिस जारी

9266ed86_1471813_P_21_mr

राजनांदगांव आयुक्त गुप्ता शंकरपुर शांति नगर में निर्माण कार्य निरीक्षण के दौरान खराब सीमेंट कांक्रीटिंग रोड निर्माण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर पुन: सीमेंट रोड बनाने के निर्देश कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके को दिये। उन्होंने कहा कि ठेकेदार द्वारा ठीक से कार्य नहीं करने पर ब्लैक लिस्टेट करने की कार्रवाई करेंगेे। साथ ही शंकरपुर बंजरंग चौक में ठेेकेदार द्वारा रेत सड़क में फैलाने व नाली में गिरने पर संबंधित को मलमा मंडप के तहत कार्रवाई कर नोटिस जारी करने व जुर्माना वसूलने के निर्देश दिये। बल्देवबाग में चल रहे नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण कर नाली में ढाल का ध्यान रखने व तराई करने के निर्देश दिये।

आयुक्त गुप्ता शंकरपुर शांति नगर में सफाई व्यवस्था देख सफाई में गुणात्मक सुधार लाने तथा तालाबों के आस पास साफ सफाई करने के निर्देश दिये।

उन्होंने प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा से कहा कि तालाब में कचरा न डालने, गंदगी न करने लोगो को समझाइस देवेे। शंकरपुर वार्ड नं. 10 में सुलभ शौचालय का निरीक्षण कर, आवश्यक व्यवस्था मुहैया कराने साफ सफाई रखने सुलभ इंटरनेशनल वाले को निर्देशित किये। उन्होंने कहा कि शौचालय में गंदगी न करने, उपयोग करने वालों को समझाइस देवे। उन्हाेंने सफाई कर्मीयों की हाजरी रजिस्टर 

Exit mobile version