Site icon

राजनांदगांव : तीन अनफिट स्कूल बसों पर विभाग ने की कार्रवाई

logodeep

राजनांदगांव ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर के स्कूल बसों की जांच की जा रही है। इसके तहत रविवार को स्कूल बसों की जांच के लिए विशेष शिविर लगाया गया। इसमें शहर के अलग-अलग स्कूलों के कुल 43 बसें पहुंचीं थी। जिनकी पुलिस ने जांच कराई। इसमें 3 स्कूल बसें अनफिट पाई गई। जिन पर परिवहन विभाग के माध्यम से कार्रवाई की गई है। वहीं 40 बसों का फिटनेस बेहतर पाया गया है। इसके अलावा वाहनों में अग्निशामक से लेकर दूसरी व्यवस्था का भी निरीक्षण पुलिस ने किया है।

Exit mobile version