Site icon

राजनांदगांव : मार्च से लाभ का योग – पुरानी योजनाओं से

206_170722349165c229c3efc76_00601

महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने सोमवार से जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिले में कुल सात पेंशन योजनाओं के अंतर्गत करीब 39 हजार महिलाएं 500 रुपए पेंशन का लाभ ले रही है। पात्रता रखने अनुसार मार्च से महतारी वंदन एवं पेंशन इन दोनों योजनाओं के तहत 500-500 रुपए जारी किया जाएगा। महतारी वंदन योजना में पात्र होने के बाद भी 1500 नहीं बल्कि कुल 1000 रुपए ही मिलेंगे। इस तरह गाइडलाइन जारी की गई है।

अधिकांश लोग यह समझ रहे हैं कि पेंशन योजना के तहत 500 रुपए एवं महतारी वंदन योजना के तहत अलग से एक हजार कुल 1500 मिलेंगे लेकिन ऐसा नहीं है। इस संबंध में शासन की ओर से संबधित विभाग प्रमुखों को एक पत्र भेजा गया है जिसमें यह स्पष्ट किया गया है पेंशन और महतारी वंदन इन दोनों योजनाओं का पात्रों को लाभ दिया जाएगा। लेकिन दोनों योजनाओं की कुल राशि एक हजार दी जाएगी। निगम, पालिका, नगर पंचायत, जनपद पंचायतों के तहत जिले में कुल सात योजनाओं के से 39 हजार महिलाओं को लाभ मिल रहा है। इसमें से महतारी वंदन योजना के मापदंड में पात्र महिलाओं को लाभ मिलेगा।

महिलाओं को पहले से इन योजनाओं का मिल रहा लाभ इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सुखद सहारा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री पेंशन योजना के तहत निराश्रित, परित्यक्ता, दिव्यांग एवं असहाय महिलाओं को 500 रुपए प्रतिमाह पेंशन दिया जा रहा है। महतारी वंदन योजना की राशि मिला कर मार्च महीने से 1000 रुपए मिलेंगे वहीं 80 साल से ज्यादा उम्र की बुजुर्ग महिलाओं को वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 650 रुपए मिलते है इसमें महतारी वंदन योजना के 350 रुपए जोड़ कर 1000 रुपए मिलेंगे।

दो दिन में भरे गए 32736 आवेदन जमा किए गए जिले में महतारी वंदन योजना अंतर्गत योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं ने विशेष रूचि दिखाई है। फार्म भरने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं में खासा उत्साह है। महिलाओं ने इस योजना का लाभ लेने के लिए मंगलवार को 24 हजार 373 फार्म भरे हैं। अब तक कुल 32 हजार 736 आवेदन जमा किए गए हैं। पहले दिन 8400 लोगों ने अपना पंजीयन कराया था। इधर मुख्यमंत्री पेंशन योजना से 15549 को लाभ मिल रहा है। इसमें पुरुषों की संख्या भी शामिल है।

Exit mobile version