Site icon

राजनांदगांव : महतारी वंदन योजना से महिलाएं बनेगी सशक्त

IMG-20240206-WA0013

महिलाओ की मदद के लिए भेड़ीकला मे  लगा शिविर

राजनांदगांव समीपस्थ ग्राम भेड़ीकला में  महतारी वंदन योजना के पंजीयन फॉर्म भरने के लिए महिलाओं में भारी उत्साह का माहौल है। सरपंच कृष्णा साहू ने बताया कि गांव में तीन आंगनबाड़ी एवं ग्राम पंचायत भवन में महतारी वंदन  योजना हितग्राही पंजीयन 2024 फॉर्म बहुत ही अच्छी तरह सावधानी पूर्वक गांव की महिलाओं के सहयोग से फार्म भरने का कार्य किया जा रहा है।

महतारी वंदन योजना प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का एक माध्यम बनेगी। प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने घोषणा पत्र के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए महतारी वंदन योजना को लागू करने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णा साहू  ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना को लागू करने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आगे कहा कि राज्य की लाखों महिलाओं को इस योजना का लाभ मार्च महीने से मिलना प्रारंभ हो जाएगा। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को सालाना 12 हजार रुपए दिया जाएगा। जिससे महिलाएं सशक्त व आर्थिक रूप से सक्षम बनेंगी। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से सुशासन का सूर्योदय हुआ है।

Exit mobile version