Site icon

पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत युवा कांग्रेस ने किया चिखली में वृक्षारोपण

WhatsApp Image 2020-08-20 at 20.34.57 (1)

राजनांदगांव(शहर)- स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती युवा कांग्रेस द्वारा सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया, राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष बी.वी श्रीनिवास के आदेशानुसार, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष माननीय पूर्णचन्द्र कोको पढ़ी के निर्देशानुसार, युवा कांग्रेस नेता सत्यम सिंह बघेल एवं पंकज सिंह ठाकुर के संयुक्त तत्वाधान में पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान की शुरुवात जिला युवा कांग्रेस महासचिव शुभम पांडेय एवं मानव देशमूख की उपस्थिति में चिखली वार्ड 5 में वृक्षारोपण कर किया गया,

युवा कांग्रेस द्वारा 10 पेड़ मुख्य रूप से कदम, बादाम,गुलमोहर के पेड़ लगाए गए वृक्षारोपण के दौरान पवन राजपूत, प्रशान्त निर्मलकर, युगल निर्मलकर, सौरभ सोनी, सौरभ रेवतकर संजय सिंह राजपूत, नरेंद्र साहू, शुभम ठाकुर, विजेंद्र साहू, भूपेंद्र साहू, सोहम तिवारी, दिनेश साहू, महेश, राकेश, राहुल, प्रियांशु सिंह राजपूत, किशन सिन्हा आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे

Exit mobile version