Site icon

राजनांदगांव : भारतीय थलसेना अग्निवीर में भर्ती के लिए 21 मार्च तक ऑनलाईन पंजीयन

deep jagriti logo

राजनांदगांव 07 फरवरी 2024। भारतीय थलसेना अग्निवीर में भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र युवा 21 मार्च 2024 तक ऑनलाईन अपना पंजीयन करा सकते हैं। भर्ती के लिए महिला एवं पुरूष अभ्यर्थी की आयु 31 अक्टूबर 2024 की स्थिति में साढ़े 17 से 21 वर्ष होनी चाहिए। 21 वर्ष से अधिक या विवाहित आवेदक भर्ती के लिए योग्य नहीं होंगे। भारतीय थलसेना अग्निवीर में भर्ती में अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क व अग्निवीर स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेडमेन (दसवीं पास), अग्निवीर ट्रेडमेन (आठवीं पास), अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (महिला) मिलिट्री पुलिस की भर्ती की जाएगी।

Exit mobile version