Site icon

राजनांदगांव : भारतीय वायुसेना अग्निवीर में भर्ती के लिए 11 फरवरी तक ऑनलाईन पंजीयन

deep jagriti logo

राजनांदगांव 07 फरवरी 2024। भारतीय वायुसेना अग्निवीर में भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र युवा 11 फरवरी 2024 तक ऑनलाईन अपना पंजीयन करा सकते हैं। उप संचालक रोजगार श्री एसव्ही राजौरिया ने बताया कि पंजीयन के लिए स्वयं का आधार कार्ड, सफेद बैंकग्राऊंड का स्वयं का फोटोग्राफ जिसमें हाथ में स्लेट पकड़े हुए हो और स्लेट पर आवेदक का नाम लिखा हो, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान लिया जाएगा। उन्होंने आवेदकों से अधूरा फार्म नहीं भरने की अपील की है। फार्म पूर्ण होन पर फार्म की रसीद प्राप्त करने कहा है। भर्ती के संबंध में संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य से संपर्क किया जा सकता है।

Exit mobile version