Site icon

CG : स्कूल वैन ने रौंदा, बुजुर्ग महिला की हुई मौत

images (1)

रायगढ़ पड़ोस के घर घूमने गई बुजुर्ग महिला लौटते समय स्कूल वैन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रेमशीला यादव 60 वर्ष पड़ोस में घूमने गई थीं। लौटते समय गांव में स्कूली बच्चों को छोड़ने आए वाहन ने बैक करते समय महिला को अपने चपेट में लिया।

इससे उनकी मौत हो गई। परिजन ने बताया कि पटेल पब्लिक स्कूल की वैन स्कूली बच्चे को छोड़ने आई थी। इस दौरान वाहन के पीछे खड़ी बुजुर्ग को अपने चपेट में लिया। इससे महिला के सीने व अंदरूनी हिस्से में गंभीर चोट लगी थी। उन्हें इलाज के लिए पहले सरिया ले गए। वहां डॉक्टर ने स्थिति गंभीर बताते हुए बरमकेला रेफर कर दिया। बरमकेला पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मेकाहारा भेज दिया। जहां रात आठ बजे मौत हो गई।

Exit mobile version