Site icon

CG : हाथी प्रभावित क्षेत्र में नहीं हो पा रहा धान का उठाव

app_170730822265c374beeab8f_image_cropper_1707308188189

क्षेत्र में सोसायटियों के माध्यम से धान खरीदी का काम पूरा हो चुका है। खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव भी किया जाने लगा है। धान का उठाव उन समितियों से पहले किया जा रहा है, जो शहर से नजदीक हैं। जबकि क्षेत्र के हाथी प्रभावित केन्द्रों से धान का उठाव नहीं होने से केन्द्र प्रभारियों की चिंता बढ़ती जा रही है।

उन्हें इस बात का डर बना हुआ है कि कभी भी हाथी की धमक हो सकती है और केन्द्र में रखे गए धान को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे केन्द्रों के प्रभारियों ने धान का समय पर उठाव कराने आग्रह किया है। यह स्थिति कुदमुरा स्थित धान खरीदी केन्द्र में बनी हुई है। केन्द्र प्रभारी के अनुसार सोसायटी में 5 लाख 21 हजार 700 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। डीएमओ ने मिलर को 1660 क्विंटल धान का डीओ जारी किया है। इसके बावजूद मिलर ने धान का उठाव नहीं किया है। कुदमुरा खरीदी केन्द्र में डंप धान।

Exit mobile version