Site icon

महू – राऊ रेलवे के दोहरीकरण के कारण 15 दिनों का होगा मेगा ब्लॉक

10_A_41.jpg

महू
राऊ-महू रेल लाइन के दोहरीकरण का काम युद्ध स्तर पर हो रहा है। यह काम मार्च में पूरा करने का लक्ष्य है। इसके लिए रेलवे को मौजूदा राऊ-महू रेल लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह रोककर काम करना पड़ेगा। इस वजह से फरवरी अंत से महू आने-जाने वाली सभी ट्रेनें या तो इंदौर से चलेंगी या उन्हें राऊ से चलाया जाएगा।
ब्लॉक के कारण महू स्टेशन पर यात्री ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी, जिससे महू के यात्रियों को इंदौर से ट्रेनों में सवार होना पड़ेगा या यहीं उतरना।

पड़ेगा। सूत्रों ने बताया कि यह ब्लॉक सात से 15 दिन तक की समयावधि तक हो सकता है। रतलाम रेल मंडल के सूत्रों ने बताया कि आंतरिक स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। महू से चलने वाली ऐसी ट्रेनें, जिनका मेंटेनेंस महू पिटलाइन में होता है, उनके रखरखाव की व्यवस्था इंदौर में करना होगी। जो ट्रेनें प्लेटफॉर्म रिटर्न वाली हैं या जिनका रखरखाव महू में नहीं होता, उन्हें राऊ, इंदौर या. लक्ष्मीबाई नगर से चलाया जा सकता है। अपुष्ट खबर यह भी है कि रतलाम-महू डेमू ट्रेन को राऊ तक चलाया जाए।

यह ट्रेन होगी प्रभावित

महू-कटरा मालवा सुपरफास्ट, महू-कामाख्या एक्सप्रेस, महू-यशवंतपुर एक्सप्रेस, महू-नागपुर एक्सप्रेस, महू-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस, महू प्रयागराज एक्सप्रेस, महू-रीवा एक्सप्रेस, रतलाम-इंदौर-महू डेमू और इंदौर-महू डेमू ट्रेन आदि।

Exit mobile version