Site icon

CG : डामरीकरण की गुणवत्ता देखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Untitled-43-copy-26

 बालोद जिले में लोक निर्माण विभाग की ओर से किए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर ठेकेदार के विरोध में प्रदर्शन किया. 50 से अधिक लोगों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी, जनपद सदस्य राजेश चुरेंद्र और अनिल सुथार के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया.

गौरतलब है कि डौंडी विकासखंड के ग्राम गुजरा से अड़जाल जाने वाली सड़क के जीर्णोधार के लिए लगभग 30 लाख रुपए का कार्यादेश जारी किया गया है. इसमें गढ्ढों को भरकर दो परत में डामर डालना है, लेकिन ठेकेदार की ओर से निम्न स्तर का कार्य किए जाने, धूल मिट्टी को साफ किए बिना डामरीकरण का कार्य शुरू करने को लेकर आशंका व्यक्त की जा रही है कि आने वाली बरसात में ही पूरी सड़क उखड़ जाएगी.

Exit mobile version