Site icon

राजनांदगांव : बदल रहा मौसम – आज कई हिस्से में बारिश की आशंका, तेज अंधड़ के साथ ओलावृष्टि भी संभव

206_170765978665c8d20a0138c_07

राजनांदगांव मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। इसके साथ ही एक बार फिर बारिश का सिस्टम एक्टिव हो गया है। बदले मौसम का असर सोमवार से देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से पश्चिम विदर्भ तक 0.9 किमी. की ऊंचाई तक विस्तारित है।

वहीं बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमीयुक्त अपेक्षाकृत गर्म हवा आ रही है। इसके असर से सोमवार-मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्से में बारिश की संभावना है। वहीं कुछ जगहों पर तेज गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और ओलावृष्टि की भी स्थिति बन सकती है। तापमान में मामूली गिरावट होगी।

Exit mobile version