Site icon

CG : विवाद शांत करा रहे ससुर पर भड़का दामाद, कर दी पिटाई

pitai-1

बिलासपुर बेटी-दामाद के बीच चल रहे विवाद को सुलझाना एक बुजुर्ग को भारी पड़ गया। दामाद ने उसकी पिटाई कर दी। मामले में सिविल लाइन थाने में आरोपी दामाद के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया है। बुजुर्ग संतराम कोसले ने पुलिस को बताया कि वह मगरपारा मुर्गी गली में अपनी बेटी ममता कोसले व दामाद सुजीत यादव के साथ ही रहता है।

उनके बीच आए दिन विवाद होता है। दोनों किसी बात को लेकर झगड़ने लगे। दोनों को समझाइश देने की कोशिश की तो दामाद सुजीत यादव भड़क गया और गालियां देने लगा। इस पर संतराम ने उसे रोका तो उसने मारपीट शुरू कर दी। बेटी ममता व पत्नी सुकलहीन बाई ने बीच-बचाव किया। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी सुजीत यादव पर जुर्म दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version