Site icon

CG : वित्तमंत्री ओपी चौधरी आज पेश करेंगे कैग रिपोर्ट, बजट सत्र का 7वां दिन

Untitled-14-copy-45

रायपुर आज मंगलवार 13 फरवरी को छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 7वां दिन होगा. जानें आज सदन में किन-किन विषयों पर कार्रवाही होगी.

बता दें कि आज प्रश्नकाल में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने विभाग से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देंगे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्तमंत्री ओपी चौधरी पत्रों को पटल पर रखेंगे. ध्यानाकर्षण के दौरान विधायक गोमती साय कुनकुरी विधानसभा के ग्राम दुलदुला स्थित श्री नदी में उच्चस्तरीय पुलिया निर्माण कार्य रोके जाने से हो रही परेशानियों की ओर उपमुख्यमंत्री लोक निर्माण का ध्यान आकर्षित करेंगी. वहीं कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं की ओर उपमुख्यमंत्री गृह का ध्यान आकर्षित करेंगे. वित्तीय वर्ष 2024-25 आय व्यय पर सामान्य चर्चा होगी.

Exit mobile version