Site icon

CG : स्लीपर बस में लगी आग, समय रहते बाल-बाल बचे 50 से अधिक यात्री

download (11)

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही गौरेला बेरियर के पास बांधा मूढा के पास प्रयागराज से दुर्ग जा रही स्लीपर बस में मंगलवार तड़के 3 बजे आग लग गई. बताया जा रहा है कि ब्रेक से चिंगारी निकलने के बाद पिछले टायर में आग लगने से पूरी बस देखते ही देखते धू-धूकर जल गई.

हादसे के समय बस में करीब 70 यात्री सवार थे. गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्रियों को बस से उतार लिया गया. बताया जा रहा है कि बस के चालक को किसी अन्य वाहन के चालक ने बताया कि पिछले टायर से कुछ चिंगारी निकल रही है. ब्रेक शू के गर्म हो जाने के कारण ये आग बस के टायर में लगी. उसी के बाद ये हादसा हुआ.

Exit mobile version