Site icon

CG : टायर फटने से मौत, कई फीट ऊपर उछला युवक

SHAV-copy

बालोद जिले में अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के कुर्दी गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल यहां एक ट्रैक्टर के टायर का डिस्क बदलते समय टायर फट गया. इस दौरान डिस्क बदल रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जिसने भी यह घटना देखा वह स्तब्ध रह गया. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची अर्जुंदा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकरी के मुताबिक मृतक का नाम तुलेश मानिकपुरी (उम्र 25 साल) पिता गयादास मानिकपुरी है जो कि कोंगनी गांव का रहने वाला था. आज वह ट्रैक्टर के ट्रॉली के पिछले चक्के का डिस्क खराब होने के चलते उसे बनाने के लिए अपने गांव कोंगनी से ग्राम कुर्दी आया हुआ था. जहां देवांगन ऑटो पार्ट्स में वह खुद ही डिस्क को चेंज करने के लिए टायर से बोल्ट खोल रहा था.

प्रत्यक्षदर्शियों के तुलेश टायर में लगे तीन बोल्ट खोल चुका था लेकिन टायर से हवा नहीं निकाले जाने की वजह से अचानक टायर फट गया और टायर में मौजूद हवा के तेज प्रेशर की वजह से तुलेश 25 फीट ऊपर उछलकर नीचे आ गिर गया. इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Exit mobile version