Site icon

CG : सीएम साय ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

Untitled-33-copy-42

रायपुर सीएम साय ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। सीएम साय ने अपने ट्वीट में लिखा, समूचे देशवासी वतन के लिए मर मिटने वाले इन जांबाज जवानों की शहादत को सदैव याद रखेंगे।

बता दें कि, 14 फरवरी 2019 दिन पूरे देश के लिए काला दिवस साबित हुआ। इस दिन हुए हमले की जिम्मेदारी मसूद अज़हर के नेतृत्व वाले पाकिस्तानी आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। हमले को अंजाम देने वाले आत्मघाती हमलावर की पहचान पुलवामा जिले के कश्मीरी युवक आदिल अहमद डार के रूप में हुई। सैन्य काफिला 2,500 से अधिक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को जम्मू से श्रीनगर ले जा रहा था।

Exit mobile version