Site icon

CG : बेटी ने पिता को उतारा मौत के घाट, जानिए क्या है वजह

logodeep

रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र से हत्या का मामला सामने है। पिता ने अपनी बेटी को चारपाई के पाटी से मार कर मौत के घाट उतारा है। घटना बीती रात करीबन आठ बजे धौराभाटा के कंवर पारा मोहल्ले में हुई है। आरोपित पिता पुलिस के गिरफ्त में है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की जांच करवाई में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका का नाम बहरतीन राठिया उर्फ नोनो उम्र 21 वर्ष बताया जा रहा है। जिसे उसके पिता श्याम कुमार राठिया ने बीती रात बात ना मानने की बात पर चारपाई के पाटी से सिर पर वार कर मौत की नींद सुला दी है।

ग्रामीणों ने बताया कि, बहरतीन राठिया अपने चाचा के साथ घर पर रहती थी, और उसके पिता बाहर रहकर आसपास के गांव में ड्राइवर का काम करता था। जो बीते 15 दिनों से घर पर आकर रह रहा था। तभी बीती रात मृतिका मोबाइल में किसी से बात कर रही थी, जिसे उसके पिता ने बात करने से रोका और दोनों के बीच कहा सुनी हो गई, फिर दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया और पिता ने आओ देखा ना ताओ और सीधे खाट के पाटी से सर पर दे मारा। सर में गंभीर चोट लगने की वजह से लड़की ने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस शव निरीक्षण कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी है।

Exit mobile version