Site icon

सदरबाजार की दुकान में लगी आग

53

जांजगीर चाम्पा। चांपा के सदरबाजार स्थित पेंट और डिस्टेम्पर की दुकान में आग लगने की खबर हैं। आग शहर के घनी आबादी वाले इलाके में लगी है। आग लगने की सूचना लोगों ने दमकल विभाग को दी। दो दमकल गाड़ी आग को बुझाने की कोशिश में लगी है। जिस दुकान में आग लगी है वो चाम्पा के घनी आबादी वाला क्षेत्र है। अगर शीघ्र ही आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो बस्ती में आग फैलने की संभावना है। आग लगने के कारण का पता नहीं चला है। आग लगने के कारण क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।

Exit mobile version