Site icon

CG : रायपुर में सुबह दिखा सर्दी का कोहरा

3547149-untitled-19-copy

रायपुर राजधानी में रविवार को दोपहर में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह हल्का कोहरा रहेगा। इसके बाद थोड़े बादल रहने की भी संभावना है। तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। शहर में दिन और रात का तापमान अभी सामान्य से ऊपर है। इस वजह से हल्की गर्मी महसूस हो रही है। तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में भी मौसम शुष्क रहेगा। शनिवार को दिन का तापमान 33.8 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 20.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। दोनों ही तापमान सामान्य से तीन-तीन डिग्री अधिक है। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बीजापुर 34.9 डिग्री रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 10.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक प्रदेश में तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव के संकेत नहीं है। रायपुर में भी पारा स्थिर रहेगा।

Exit mobile version