Site icon

महाराष्ट्र के रायगढ़ में पांच मंजिला इमारत गिरी, 50 लोगों के फंसे होने की आशंका

24

सोमवार की शाम महाराष्ट्र के रायगढ़ के महाड इलाके में एक पांच मंजिला इमारत गिर गई। इमारत के मलबे में 50 लोगों के फंसे होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार अभी तक 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जानकारी के अनुसार यह इमारत करीब 10 साल पुरानी थी और इसमें 50 परिवार रहते थे। घटनास्थल पर एनडीआरएफ और दमकल की टीमें मौजूद हैं।

Exit mobile version