Site icon

CG : मोबाइल संचालक को एसपी ने दिया प्रशस्ति पत्र, नेक काम की वजह जानिए

3565076-untitled-84-copy

कोरिया पुलिस को गुम हुए मासूम को एक घंटे के भीतर ढूंढ निकालने में सफलता मिली है. पुलिस व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए लापता बच्चे के परिजनों तक पहुंची और परिजनों को बच्चे को सौंप दिया है. गुम मासूम को ढूंढ निकालने में एक व्यक्ति गौरव गुप्ता ने अहम किरदार निभाया है. जिन्हें एसपी सूरज सिंह परिहार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. बता दें कि 4 वर्षीय मासूम बीते सोमवार की शाम घर से खेलते-खेलते गुम हो गया था.

जानकारी के अनुसार, बैकुंठपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 4 वर्षीय बालक घर से खेलते-खेलते गुम हो गया, जिसे उसके परिजन ढूंढ रहे थे. वहीं बच्चा जनपद पंचायत चौक के पास मन्नू मोबाइल के संचालक गौरव गुप्ता को मिला, जिसने उस मासूम बालक को सड़क पर अकेले भटकते हुए देखा. बच्चे के आसपास कोई अभिभावक नहीं था. इस दौरान मासूम किसी हादसे का शिकार न हो जाए उन्होंने बच्चे को अपने पास रख लिया. बच्चा अपना और अपने माता-पिता का नाम और घर का पता बताने में असमर्थ था. जिसके बाद गौरव गुप्ता ने इसकी जानकारी बैकुंठपुर पुलिस को दी.

Exit mobile version