Site icon

CG : रिश्वत की मांग करने वाला सिपाही निलंबित, एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए की सख्त कार्रवाई

download (20)

कोरबा एसपी ने कटघोरा थाने में पदस्थ आरक्षक नंदलाल सारथी क्रमांक 880 को निलंबित कर दिया है। आरक्षक पर आरोप है कि उसने एक व्यक्ति से मामला रफा दफा करने के एवज में 50000 रुपये की मांग की थी।

एसपी ने जन सूचना के तहत मिली शिकायत के आधार पर जब मामले की जांच की तो शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई। एसपी ने आरक्षक नंदलाल सारथी को निलंबित कर दिया। एसपी द्वारा उठाए गए इस कठोर कदम से महकमें में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि कटघोरा थाने में इस मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद अगले पक्ष पर आरक्षक के द्वारा कार्रवाई न करने की एवज में पैसे की मांग की जा रही थी। शिकायत मिलने पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच की गई। 

Exit mobile version