Site icon

CG : डबल सप्लाई के लिए 4 करोड़ की 37 किमी 33 केवी लाइनों का कार्य पूर्ण

20240228163039_33KV line

बांधाबाजार छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना योजना के अंतर्गत कुमरदा, हाटबंजारी, गैंदाटोला, बांधाबाजार, अम्बागढ़ चौकी एवं चिल्हाटी क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में निर्बाध व गुणावत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति की दिशा में 3 करोड़ 98 लाख रूपये की लागत से 37 कि0 मी0 नई 33 के0व्ही0 लाइनों का निर्माणकर रिंग फारमेशन में डबल सप्लाई के लिए सिस्टम बनाकर विद्युत प्रदाय को सुदृढ़ीकृत किया गया है। इन नई लाईनों का ऊर्जीकरण राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता टी.के. मेश्राम के मार्गदर्शन में अधीक्षण अभियंता सतीश कुमार शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता पी.सी. साहू, के.व्ही. मैथ्यू, एस.के. चन्द्राकर सहायक अभियंता अरुण साहू, अजय विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में बांधाबाजार उपकेन्द्र के लिए विद्युत सप्लाई की व्यवस्था कुमरदा 33 के0व्ही0 फीडर से की जाती थी चूंकि इस फीडर से गैंदाटोला, चिल्हाटी एवं हाटबंजारी उपकेन्द्रों को भी विद्युत प्रदाय किया जाता है। कुमरदा, हाटबंजारी, गैंदाटोला, बांधाबाजार, अम्बागढ़ चौकी एवं चिल्हाटी में स्थित 33/11 के.व्ही. उपकेंद्रों में 33 के.व्ही. विद्युत लाइनों में डबल सप्लाई की विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने की दृष्टि से अमलीडीह डोंगरगांव 132/33 के.व्ही. उच्च दाब उपकेंद्र से डोंगरगांव-कुमरदा-बांधाबाजार 27 कि0मी0 33 के.व्ही. की नई लाइन के निर्माण एवं मोंगरा बैराज-चिल्हाटी 10 कि.मी. 33 के.व्ही. नई लाइन के निर्माण से रिंग फारमेशन में डबल सप्लाइ्र्र की विद्युत व्यवस्था मजबूत हुई है। जिससें कुमरदा, हाटबंजारी, गैंदाटोला, बांधाबाजार, अम्बागढ़ चौकी एवं चिल्हाटी क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों के लगभग 42 हजार उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि रिंग फारमेषन 33 के0व्ही0 लाइनों की एक ऐसी व्यवस्था, जिसमें यदि किसी 33/11 के.व्ही विद्युत उपकेन्द्र में 33 के.व्ही. लाइन से विद्युत सप्लाई बाधित होती है, तो पूरा उपकेन्द्र ही बंद हो जाता है। जिससे संपूर्ण क्षेत्र में ब्रेकडाउन की समस्या निर्मित हो जाती है, ऐसी स्थिति से निपटने के लिए किसी दूसरे निकटतम उपकेन्द्र के लिए जा रही 33 के0व्ही0 लाइन से प्रभावित उपकेन्द्र के लिए नई लाइन/नया स्ट्राक्चर तैयार कर डबल/ट्रिपल विद्युत सप्लाई व्यवस्था तैयार करना ही रिंग फारमेशन है। अम्बागढ़ चौकी, चिल्हाटी क्षेत्र के लिए विद्युत प्रदाय व्यवस्था मोहला के एकटकन्हार स्थित 132/33 के.व्ही. उच्च दाब उपकेंद्र एवं अमलीडीह डोंगरगांव 132/33 के.व्ही. उच्च दाब उपकेंद्र दोनों से हैं। जिससे यदि एक तरफ 33 के.व्ही. लाइनों में ब्रेकडाउन की समस्या उत्पन्न होती है, तो उससे दूसरी तरफ से मिली डबल विद्युत सप्लाई व्यवस्था से बहाल कर सकते हैं। मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना योजना के तहत 37 कि0मी0 33 के.व्ही, की नई लाइनों के निर्माण से कुमरदा, हाटबंजारी, बांधाबाजार, अम्बागढ़ चौकी एवं चिल्हाटी विद्युत उपकेन्द्रों विद्युत प्रदाय व्यवस्था और बेहतर हो गई। जिसका लाभ इस क्षेत्र के रहवासियों को मिल रही है।

Exit mobile version