Site icon

उमरिया जिले में मवेशी चराने गई एक महिला पर जंगल में बाघ ने हमला कर दिया

bagh-1.jpg

उमरिया
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में मवेशी चराने गई एक महिला पर जंगल में बाघ ने हमला कर दिया। बाघ झाड़ियां के पीछे छिप कर बैठा था। महिला गंभीर घायल हो गई थी महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी लगते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंची । आपको बता दें कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम के सीमा में स्थित उमरिया परिक्षेत्र के चिर्रवाह बीट के कक्ष क्रमांक 205 बगरहा हार में सुनीता नाम की महिला मवेशी चराने के लिए गई थी।

मवेशी चराने के बाद महिला अपने घर जा रही थी। तभी जंगल में झाड़ियां में छिपे बैठे बाघ ने महिला पर हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है महिला के पैर में भी चोट आई है। जानकारी लगते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंच गई थी और घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर उसका उपचार चल रहा है।

 

Exit mobile version