Site icon

राजनांदगांव : 8वीं की छात्रा ने की खुदकुशी परीक्षा के दबाव की आशंका

orig_75_1655508061

राजनांदगांव मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम क्वास फड़की में स्कूली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक छात्रा का पढाई में मन नहीं लग रहा था। आशंका है कि परीक्षा के दबाव में छात्रा ने ऐसा कदम उठाया है। घटना शनिवार- रविवार दरमियानी रात की है। क्वास फड़की गांव में रहने वाली 14 वर्षीय राजकुमारी कड़ियाम का शव फंदे पर लटके हुए मिला। छात्रा ने अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली थी। सुबह छात्रा के शव को देखकर परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। परिजन से हुई पूछताछ में छात्रा के परीक्षा के दबाव में आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है।

Exit mobile version