Site icon

CG : धार्मिक एवं सर्वजनिक जगहों पर प्रकाश व सफाई का करें इतंजाम , अरुण वोरा

3579476-untitled-8-copy

दुर्ग शहर में महाशिवरात्रि पर्व का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाता है शिवनाथ नदी तट पर हजारों की संख्या में दुर्ग-भिलाई की जनता सुबह से ही पहुंचने लगती है वर्तमान में नदी तालाबों के आसपास गदंगी का आलम है। शिवनाथ नदी में मेला भी लगता है जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। इसे दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण वोरा ने कलेक्टर व निगम आयुक्त से कहा कि वार्डो से लगातार सफाई की शिकायते मिल रही है।

महाशिवरात्रि पर्व को ध्यान रखते हुए निगम सफाई व प्रकाश का पुख्ता इतंजाम करें और पुलिस प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम उपलब्ध रहें। जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था दी जा सके साथ ही वार्डो में स्थित मंदिरो व तालाबों के आसपास साफ-सफाई करने निर्देशित करेंगे।

Exit mobile version