Site icon

निवाड़ी में अज्ञात वाहन ने की टक्कर से, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Accident_Road-1.jpg

छतरपुर
निवाड़ी के पास बनगांय हाइवे पर हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा साेमवार रात करीब डेढ़ बजे हुआ।घटना में एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है। उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के ड्रायवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश करना शुरू कर दिया है।

घटनाक्रम के मुताबिक मृतक 45 वर्षीय रामेश्वर यादव पत्नी रामकुमार, बेटा कृष्णा यादव व भतीजे मंगल यादव के साथ साेमवार रात एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहा था। जब बाइक बनगांय हाइवे पर थी तभी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। बताया जाता है कि टक्कर लगने के बाद तीनों वाहन के नीचे आ गए और वाहन उन्हें कुचलता हुआ चला गया।

 घटना में रामेश्वर, उसके बेटे कृष्णा, भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी रामकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कालेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के ड्रायवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version