Site icon

CG : पुलिसकर्मी की पत्नी का रायपुर में मर्डर, स्पॉट पर पहुंची विधानसभा पुलिस

logodeep

रायपुर विधानसभा थाना क्षेत्र के आमासिवनी इलाके में उस वक़्त सनसनी फ़ैल गई जब एक विवाहिता की गला काटकर बेरहमी से हत्या की खबर लोगों को लगी। मृतका पुलिसकर्मी की पत्नी है। पूरी घटना आमासिवनी पुलिस कॉलोनी की बताई जा रही हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ यहाँ रहने वाले शिशुपाल सिंह की पत्नी की हत्या की गई है। शिशुपाल सिंह फ़िलहाल सुकमा पुलिस विभाग में डॉग हैंडलर हैं। इस वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा फरार बताया जा रहा हैं। विधानसभा पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुँच चुकी हैं। मामले की जाँच की जा रही है।

Exit mobile version