Site icon

CG : सीएम साय करेंगे कला केंद्र का लोकार्पण

20240306123756_kaka kendr

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 6 मार्च को सेंट्रल लाइब्रेरी के पीछे स्थित कला केन्द्र का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर मंत्रीगण भी  शामिल होंगे।
 
उल्लेखनीय है कि कला केंद्र में छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक को प्रशिक्षण दिया जाएगा। परिसर में अलग-अलग प्रशिक्षण कक्ष तैयार किए गए है जहां ड्राइंग, मूर्तिकला, गायन, शास्त्रीय नृत्य, वेस्टर्न डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट, तबला, हारमोनियम, ड्रम, की-बोर्ड इत्यादि वाद्य यंत्र का तथा अन्य कलाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कलाकारों को विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त हो सकेगा। कला केंद्र परिसर में गाने की रिकॉर्डिंग के लिए रिकॉर्डिंग कक्ष का भी निर्माण किया गया है। परिसर में बनने वाले मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की समय-समय पर प्रस्तुति की सुविधा भी रहेगी। कला केंद्र के प्रारंभ होने से कलाकारों को एक मंच उपलब्ध होंगे एवं बच्चों में अंतर्निहित प्रतिभा भी सामने आयेगी।

Exit mobile version