Site icon

रानी दुर्गावती स्टेडियम शहपुरा में संपन्न हुआ मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत सामूहिक विवाह समारोह

6A_95.jpg

रानी दुर्गावती स्टेडियम शहपुरा में संपन्न हुआ मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत सामूहिक विवाह समारोह

कार्यक्रम में 243 वर वधु परिणय सूत्र से बंधे

डिंडौरी
कलेक्टर विकास मिश्रा के मार्गदर्शन में रानी दुर्गावती स्टेडियम शहपुरा में आज मंगलवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह /निकाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष  रुद्रेश परस्ते, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अंजु ब्यौहार, जनपद अध्यक्ष अमरपुर  हन्नू सिंह पट्टा, जनपद अध्यक्ष करंजिया  चरण सिंह धुर्वे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शकुन कुशराम, नगर परिषद उपाध्यक्ष  मुकेश साहू, जनपद सदस्य अमरपुर श्रीमती मालती तिवारी,  कृष्णा बैरागी,  पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष  रंजीत कटारे सहित सीईओ जिला पंचायत विमलेश सिंह, सयुंक्त कलेक्टर  सुनील शुक्ला, एसडीएम शहपुरा  आर.पी. तिवारी, उप संचालक सामाजिक न्याय सामाजिक न्याय  श्याम सिंगौर, सीईओ जनपद पंचायत शहपुरा  गणेश पाण्डेय, तहसीलदार  पुष्पेंद्र पेंन्द्रो, सीईओ जनपद मेहंडवानी  अरविन्द बोरकर, सीईओ अमरपुर  लोकेश नारनवरे, सीईओ डिंडोरी  निखिलेश कटारे एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Exit mobile version