Site icon

CG : सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता की मौत…

20240307140912_durghatna maut

कोंडागांव जिले के घोडागांव में बुधवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार अन्य कार्यकर्ता घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष के परिवार में शोक की लहर छा गई। घटना के बाद परिजनों का अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।

थाना पुलिस के मुताबिक, कोंडागांव भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलावर कपाड़िया अपने साथियों के साथ कोंडागांव से जगदलपुर अपनी कार में सवार होकर आ रहे थे। घोडागांव के पास अचानक से सड़क पार कर रहे बच्चों के साथ ही मवेशी को बचाने के चक्कर में कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलावर कपाड़िया की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी संतोष पात्रे गंभीर रूप से घायल हो गए।

Exit mobile version