Site icon

CG : ग्राम दामुज में 4 अवैध सुरंगों को किया गया बंद

20240307151721_surang

कोरिया जिले के विकासखंड सोनहत अंतर्गत वन परिक्षेत्र देवगढ़ के ग्राम दामुज में सुरंग बनाकर अवैध कोयला उत्खनन की घटना को संज्ञान में लेते हुए इस अवैध उत्खनन को रोकने के लिए वन अमला, एसईसीएल एवं पुलिस बल सोनहत द्वारा संयुक्त तत्वाधान में अवैध सुरंगों को बंद करने का विधिवत प्लान तैयार कर 6 मार्च को 4 सुरंगों को चिन्हांकित कर बंद कराया गया है। अपराधियों के खिलाफ जांच जारी है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि आगे कोई अप्रिय घटना घटित न हो। अवैध सुरंगों को बन्द कराने में वनमण्डल कोरिया की ओर से मंगल साय सर्किल फॉरेस्ट ऑफिसर, एस.ई.सी.एल. बैकुण्ठपुर की ओर से धीरेन्द्र सिंह, मैनेजर (सर्वेयर) एवं पुलिस बल सोनहत द्वारा विशेष योगदान दिया गया।

Exit mobile version