Site icon

राजनांदगांव: दो मोबाइल चोर गिरफ्तार, मोबाइल जप्त

WhatsApp Image 2020-08-27 at 18.38.34 (1)

राजनांदगांव. पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी श्रवण के निर्देशानुसार तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मणिशंकर चंद्रा के मार्गदर्शन में ,मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर मोबाइल छीन कर ले जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस चौकी सुरगी प्रभारी शक्ति सिंह के नेतृत्व में पुलिस चौकी सुरगी मैं दर्ज अपराध क्रमांक 293/20धारा 379 आईपीसी तथा अपराध क्रमांक 294/2018 धारा 379आईपीसी जिसमें डागा राइस मिल ग्राम सिंघोला तथा ग्राम भोडिया तालाब के पास अज्ञात आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था.

जिन की पतासाजी साइबर टीम राजनांदगांव के सहयोग से किया जाने पर आज दिनांक 27 अगस्त को आरोपी साहिल राजपूत उर्फ शेरा पिता संजय राजपूत उम्र 18 वर्ष व वीरेंद्र राजपूत उर्फ बिट्टू पिता जितेंद्र सिंह राजपूत उम्र 22 वर्ष दोनों निवासी सिंह दही चौक मोहारा वार्ड नंबर 47 थाना बसंतपुर ,से चोरी किया गया मोबाइल 2 नग जिसमें से एक सैमसंग कंपनी का तथा दूसरा ओप्पो कंपनी का कीमती करीबन ₹22000 तथा एक मोटरसाइकिल अपाचे आरटीआर कंपनी का को जप्त कर उक्त आरोपी गण को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में साइबर क्राइम राजनांदगांव की टीम एवं पुलिस चौकी सुरगी के स्टाफ का काम सराहनीय रहा।

Exit mobile version