Site icon

CG : पेड़ में युवती ने लगाई फांसी, अभनपुर थाने का मामला

3590385-untitled-70-copy

अभनपुर बबूल के पेड़ में अज्ञात युवती की लाश लटकती हुई मिली है. घटना के बाद इलाके में इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की असल वजह क्या है अब तक नहीं पता चल पाई है. पुलिस मामले की तफ्तीश से जांच कर रही है. बता दें कि अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चंडी के कोपेडीह खार के पास पेड़ में दुपट्टे का फंदे से लटकी एक युवती की लाश मिली है. अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. इस संबंध में अभनपुर थाना प्रभारी सील आदित्य ने कहा कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या ही लग रहा है. मामले की जांच के बाद ही मौत की वजह सामने आ पाएगी.

Exit mobile version