Site icon

प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को 12 लाख की आर्थिक सहायता

26

  रायपुर-राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जिला कलेक्टर के माध्यम से प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत की जाती है। ऐसे ही तीन प्रकरणों में कबीरधाम जिले में 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता हितग्राहियों को स्वीकृत की गई है। कवर्धा तहसील के ग्राम पथर्रा की निवासी श्रीमती चम्पाबाई और ग्राम डबराभाठ निवासी अखिल कोसले की मृत्यु सांप के काटने से होने पर तथा सहसपुर लोहरा तहसील के ग्राम कल्याणपुर निवासी श्री सोनू की मृत्यु नाले में डूबने के कारण होने से मृतकों के विपदाग्रस्त परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

Exit mobile version