Site icon

प्रदेश को मिली चौथी वंदे भारत ट्रेन, सीएम डॉ. यादव बोले-पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से बढ़ रहा

12A_42.jpg

खजुराहो

मध्य प्रदेश में हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो के बीच चौथी वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम से प्रधानमंत्री ने देश में 10 नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भोपाल मुख्य रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में विकसित भारत विकसित मध्य प्रदेश के ध्येय  वाक्य के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। देश के विकास के लिए रेलवे का विकास महत्वपूर्ण आधार प्रदान करता है। देश के मध्य में स्थित हमारा मध्यप्रदेश, रेलवे अधोसरंचना  विकास के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है।

प्रदेश को यह सौगात भी मिली

Exit mobile version