Site icon

रायपुर – बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावितों को आर्थिक सहायता स्वीकृत करने कलेक्टरों को निर्देश

26

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने दिया कलेक्टरों को एक-एक करोड़ के अग्रिम आहरण का अधिकार

रायपुर- राज्य शासन ने प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ एवं अतिवृष्टि से जनहानि, पशुहानि, मकान क्षति एवं फसल क्षति को दृष्टिगत रखते हुए प्रभावितों के लिए शीघ्र आर्थिक अनुदान सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टरों को दिए हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावितों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए एक-एक करोड़ रूपए के अग्रिम आहरण करने के अधिकार भी दिया गया है।

Exit mobile version