Site icon

निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम, विधानसभा में फीस विनियमन विधेयक पास

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा का मानसून सत्र जारी है। विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सरकार ने छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन विधेयक 2020 पेश किया गया। स्कूलशिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने विधेयक पेश किया। उन्होंने विधेयक पेश करते हुए कहा- स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर लगेगी रोक। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अब पालकों की समिति स्कूल फीस को तय करेगी। छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन विधेयक पास हो गया। कहा जा रहा है कि इसके बाद निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर लगाम लगेगा। विधानसभा में लंबी चर्चा के बाद स्कूलों की फीस का विधेयक पारित हो गया। विपक्ष की ओर से विधेयक पर बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्राकार ने विरोध किया। सत्तापक्ष की ओर से शैलेश पांडेय, देवेंद्र यादव और शिक्षामंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने हिस्सा लिया। काफी चर्चा के बाद विधेयक विधानसभा से पारित हो गया।

Exit mobile version