Site icon

छत्तीसगढ़ में कोरोना के दो और पॉजिटिव मरीज मिले, संख्या 33 पहुंची

69

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के दो और पॉजिटिव मरीज मिले है. ये दोनों ही केस आज कोरबा के कटघोरा में सामने आए हैं. आज फिर से आए रिपोर्ट में एम्स के डायरेक्टर नितिन नागरकर ने पुष्टि करते हुए कहा कि कटघोरा में मिले मरीज में से एक महिला 50 वर्ष और एक पुरुष 41 वर्ष है. 12 अप्रैल  को इनका सैंपल लिया गया था और आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसमें से एक मरीज पहले से ही एम्स में भर्ती है, जबकि दूसरे को एम्स लाया जा रहा है.

इन दो नए मामलों के सामने आने बाद कटघोरा में अकेले संक्रमित मरीजों की संख्या 24 हो चुके है. वहीं कोरबा जिले में कुल संख्या 25 हो गई है. जबकि छत्तीसगढ़ की बात करें, तो अब तक कुल 33 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं. जिसमें से 10 मरीज ठीक हो चुके हैं. अभी कुल 23 मरीजों छत्तीसगढ़ में एक्टिव है.

Exit mobile version