Site icon

CG : अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़, 32 लीटर महुआ शराब जब्त

3596659-untitled-11-copy

रायगढ़ फरार वारंटियों की पतासाजी के लिए ग्राम रेगड़ा गई थाना चक्रधरनगर की पुलिस टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर ग्राम रेगडा में मौहादरहा नदी किनारे अवैध रूप से महुआ शराब बेच रहे आरोपी राकेश उरांव पिता जगलाल उरांव उम्र 25 वर्ष साकिन रेगडा लोहारपारा थाना चक्रधरनगर को पकड़ा जिसके कब्जे से 32 लीटर महुआ शराब और शराब बिक्री रकम ₹250 जप्त किया गया है । थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबीर से आरोपी के नदी किनारे अवैध रूप से शराब विक्रय करने की सूचना मिली थी जिस पर वारंटी पतासाजी करने ग्राम रेगड़ा गये पुलिस टीम को थाना प्रभारी द्वारा कार्रवाई करने निर्देशित किया गया । आरोपी राकेश उरांव पर थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्टके तहत कार्रवाई किया गया है । शराब रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सुमन चौहान, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, सुशील मिंज, नंद कुमार पैकरा शामिल थे।

Exit mobile version