Site icon

CG : रिश्वतखोर ASI सस्पेंड, SP ने की बड़ी कार्रवाई

3597040-untitled-17-copy

कोरबा अवैध शराब के प्रकरण में रिश्वत लेने के मामले में SP सिद्धार्थ तिवारी ने एक्शन लेते हुए बांगो थाना में पदस्थ ASI को सस्पेंड कर दिया है. इस कार्रवाई के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. बता दें कि कुछ लोगों ने एएसआई पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया था. एएसआई सुखलाल सिदार के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने लिखित शिकायत भी की थी. मामले की जांच में सत्यता पाए जाने पर एसपी ने तत्काल एक्शन लेते हुए एएसआई सुखलाल सिदार को सस्पेंड कर दिया है. एसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

Exit mobile version