Site icon

CG : चूना-पत्थर व मुरूम के अवैध खदानों के वाहन पुलिस ने किया जब्त

3601419-untitled-18-copy

बिलासपुर खनिज एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने दो दिन के भीतर सरकंडा, रतखण्डी, पौसरा एवं सिविल लाइन क्षेत्रों में बिना वैध पास के खनिज परिवहन करने पर 14 मामले दर्ज किए। इनमें 10 गाड़ियां रेत की और 4 चूना पत्थर की हैं। इन मामलों में 8 ट्रैक्टर, 6 हाइवा जब्त कर विभिन्न थानों के सुपुर्द किया गया। तखतपुर के मुरू इलाके में भी मुरूम का अवैध खनन और परिवहन करते 6 वाहनों को जब्त किया गया।

मुरूम परिवहन पर 75 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। ज्ञात हो कि अरपा नदी में सेन्दरी, कोनी, मंगला, घुटकु, निरतू, कछार, लोफंदी व तुरकाडीह को संवेदनशील मानते हुए रेत उत्खनन प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर उक्त क्षेत्र से अवैध रेत उत्खनन, परिवहन के मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

Exit mobile version