Site icon

राजनांदगांव: प्राचार्या ने नहीं माने नियम, संक्रमित शिक्षक के संपर्क में आया पूरा स्‍टॉफ

corona


राजनांदगांव। जिला मुख्यालय के करीब ग्राम पनेका के हाईस्कूल में पदस्थ शिक्षक शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. वे पिछले दो दिनों से जांच के बाद क्वारंटीन थे.

बताया जा रहा है कि शासन के आदेश अनुसार स्कूल में 33 फीसद स्टॉफ ही बुलाया जाना था मगर प्राचार्या ने इसे नज़र अंदाज करते हुए पूरे स्टॉफ को कार्यस्थल पहुंचने का दबाव डाला. स्कूल 4 अगस्त को खुले और तब से लेकर अब तक सभी शिक्षकों को एक साथ दबावपूर्वक स्कूल बुलाया जाता रहा.

नतीजा है कि अब एक शिक्षक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पूरे स्टॉफ पर आफत टूट पड़ी है. सभी के सभी संक्रमित के प्राईमरी कॉन्टेक्ट में रहे हैं. प्राचार्या की लापरवाही और तानाशाह रवैये के चलते यह‍ां बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है.

दूसरी ओर हाईस्कूल की प्राचार्या आरती देव‍ांगन का कहना है कि उन्होंने शासकीय कार्य को ध्यान में रखते हुए पूरे स्टॉफ की उपस्थिति सुनिश्चित की। लेकिन, शासकीय आदेश की अवहेलना न सिर्फ उनके लिए बल्कि पूरे स्टॉफ के लिए परेशानी का सबब साबित हो रही है.

अब शिक्षा विभाग इस मामले में भी खानापूर्ति किए जाने की संभावनाएं तलाशने ‌में जुट गया है.

Exit mobile version