Site icon

CG : पेयजल के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम

download (13)

धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी ने जिला स्तर पर पेयजल की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये कंट्रोल रूम में अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी संभाग धमतरी के कक्ष क्रमांक 01 में सिपित कंट्रोल रूम का टोल फ्री नंबर 18002330008 है। इसके लिये डिप्टी कलेक्टर प्रीति दुर्गम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाईल नंबर 75874-81841 है। साथ ही नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में कार्य संपादित करने के लिये कर्मचारियों की अप्रैंटिस ऋषभ जैन और हेल्पर महेश्वर ध्रुव की तैनाती की गई है। कंट्रोल रूम में ड्यूटी लगे कर्मचारियों का दायित्व होगा कि वे प्रतिदिन 30 ग्राम पंचायतों के सरपंच/सचिवों से सम्पर्क कर पेयजल की समस्याओं की जानकारी लेकर अधिकारियों को समस्याओं से अवगत करायेंगे तथा 24 घंटे में उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी भी लेंगे। इसके साथ ही प्रतिदिन प्राप्त होने वाली शिकायतों के निराकरण की स्थिति को एंट्री कर नोडल अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

Exit mobile version