Site icon

कलेक्टर ने गिरदावरी कार्य का किया सघन निरीक्षण

125 (4)

गिरदावरी में ऑनलाइन एन्ट्री एवं मौके पर फसल प्रविष्टि के रकबे में अंतर देखकर पटवारी श्री गोपेश सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

गिरदावरी कार्य में लापरवाही न करें : कलेक्टर

राजनांदगांव 29 अगस्त । कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पटेवा में खेतों में जाकर गिरदावरी कार्य का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पटवारी श्री गोपेश सिन्हा के गिरदावरी ऑनलाईन एन्ट्री एवं मौके पर फसल प्रविष्टि के रकबे में अंतर देखकर उसे कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वर्मा ने नाराजगी जाहीर करते हुए कहा कि शासन के नियमानुसार गिरदावरी फसल प्रविष्टि वास्तविक रकबा की एन्ट्री की जानी है और ऐसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्व अभिलेखों की शुद्धता, समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन, राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 अंतर्गत सहायता, फसल बीमा योजना का क्रियान्वयन गिरदावरी की शुद्धता पर निर्भर करता है। गिरदावरी के अनुसार खसरे के सुसंगत खानों में फसल क्षेत्राच्छादन की प्रविष्टि किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि गिरदावरी का कार्य पूर्ण कर खसरा एवं भूईयां साफ्टवेयर पर 20 सितम्बर तक एन्ट्री करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने भूईयां रजिस्टर एवं नक्शे का अवलोकन किया और खेतों में जाकर गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने गिरदावरी का निरीक्षण के दौरान किसानों से की चर्चा-

कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने गिरदावरी कार्य का निरीक्षण करते हुए खेतों में काम कर रहे किसानों से चर्चा की। उन्होंने किसानों से फसल, पानी और खाद की उपलब्धता के बारे में पूछा। ग्राम पटेवा के किसान श्री तेजराम साहू ने बताया कि उन्हें समय पर खाद की उपलब्धता हो गई थी और खेतों में छिड़काव कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पर्याप्त बारिश होने और समय पर खाद-बीज मिलने से अच्छी फसल होनी की पूरी उम्मीद है। कलेक्टर श्री वर्मा ने इस अवसर पर ग्राम पटेवा में कॉपर स्टील प्लांट द्वारा अधिग्रहित 250 एकड़ एवं ग्राम बिजेतला में पतंजलि द्वारा 500 एकड़ जमीन तथा उद्योग लगाने के प्रक्रिया की जानकारी ली। इस अवसर पर एसडीएम श्री मुकेश रावटे, राजस्व निरीक्षक श्री पुरूषोत्तम धु्रव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version