Site icon

CG : पुलिस ने चलाया गलत पार्किग करने वालों के खिलाफ अभियान

20240321113113_durg pcr

दुर्ग छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने मार्केट क्षेत्र और प्रमुख मार्ग में नो पार्किंग में खड़ी वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। नो पर्किंग में खड़ी वाहनों को क्रेन से उठाकर यातायात कार्यालय लाया गया। इसके साथ ही चारपहिया वाहनो में नो पार्किंग स्थल में लॉक लगाया गया। वाहन मालिक पर नो पर्किंग की धारा के तहत कार्रवाई करते हुऐ आगे के लिये समझाईश दी गई। 

दुर्ग SP जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश एवं ट्रैफिक DSP सतीश ठाकुर और संदानंद विध्यराज के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा मार्केट क्षेत्र एवं प्रमुख मार्गों पर नो पार्किंग में खड़ी वाहनों पर कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा इंदिरा मार्केट, पॉवर हाउस, आकाश गंगा एवं प्रमुख मार्ग नंदिनी रोड, कैनाल रोड, दुर्ग स्टेशन रोड साथ ही नेशनल हाईवे में खड़े भारी वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा, नो पार्किंग के तहत कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि, ये कार्रवाई भविष्य में आगे निरंतर जारी रहेगा।

Exit mobile version