Site icon

CG : रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं, पुलिस लिखकर दौड़ाई बुलेट

3628464-untitled-37-copy

जांजगीर। गाड़ियों के आगे-पीछे पद नाम, सरनेम, पहचान और नंबर प्लेट पर आड़े-तिरछे अक्षरों पर रजिस्ट्रेशन नंबर लिखने का क्रेज कम नहीं हो रहा है। शहर से ग्रामीण इलाकों में बिना नंबर और डिजाइनर नंबर प्लेट की बाइक चल रही है। बुधवार को बनारी से अकलतरा रोड पर ऐसी ही एक बाइक दिखाई दी।

इसके आगे-पीछे रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं लिखा हुआ था। नंबर प्लेट कोरा था, लेकिन बाइक के पीछे टेल लैम्प पर काले अक्षर पर पुलिस लिखा हुआ था। इसके अलावा कई और भी लोग अपने मन से कुछ भी नंबर लिखवाकर गाड़ी के साथ शहर में घूम नजर आ रहे हैं।

Exit mobile version