Site icon

CG : गुमशुदा नाबालिग का मिला शव, हत्या की आशंका…

download (7)

जशपुर  जिले केकोतबा चौकी क्षेत्र में 17 साल की लड़की का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। नाबालिग लड़की के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दिए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि, किसी ने उसकी हत्या की है। इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने कोतबा चौकी पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तहकीकात कर रही है।

बता दें, कोतबा चौकी क्षेत्र के जामझोर की रहने वाली नबालिग बालिका 20 मार्च को घर से गुमशुदा हो गई थी। 24 मार्च को परिजनों ने कोतबा चौकी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद नाबालिग बालिका की सड़ी गली संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

इस घटना को लेकर पत्थलगांव एसडीओपी धुर्वेश जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, बालिका का शव उसके घर के पास राहर बाड़ी में मिला है। पुलिस मर्ग पंचानमा कायम कर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version